
थाना चोपन पुलिस द्वारा अवैध खनन का परिवहन करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय!
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध खनन एंव अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.06.2025 को समय लगभग 06.15 बजे एक नफर अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र सतीश यादव निवासी कौड़िया कला थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर उम्र करीब- 29 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से डोलो स्टोन लोड एक अदद ट्रक को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0 212/25 धारा 303(2), 317(2), बीएनएस व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान खनिज (विकाश एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
सुनील कुमार यादव पुत्र श्री सतीश यादव निवासी कौड़िया कला थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब- 29 वर्ष
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरम-*
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया मय हमराह टीम थाना चोपन जनपद सोनभद्र।