• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब 26 टेट्रा पैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब 26 टेट्रा पैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.10.2025 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत तिलियापुर मोड़ धनसिरिया से अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र सोमारू सोनकर निवासी ग्राम धनसिरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को प्लास्टिक की बोरी में रखे कुल अवैध देशी शराब 26 टेट्रा पैक/200ml के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-178/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .