
बीए छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट; गांव में पसरा मातम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
📍 सोनभद्र / विंढमगंज
चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247
सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलवा गांव में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बीए के छात्र देवानंद पांडेय (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। मौके पर जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है