
`टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने सैन्यकर्मी को पीटा“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर वनस्थली महाविद्यालय के पास टोल प्लाजा पर बुधवार को सैन्यकर्मी और टोलकर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से सैन्यकर्मी की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। इस बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैनगर के कटरा निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान कमलेश चौहान का आरोप लगाया है कि वह अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर आठ मई को घर आए थे। बुधवार की रात कार से मित्रों के साथ घूमते हुए टोल प्लाजा के उस पार अपने दूसरे मकान पर जा रहा था। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कर्मियों से विवाद हो गए। इस बीच एकजुट होकर कर्मचारियों ने हमला कर दियाइससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सैन्यकर्मी के मित्र सुनील कुमार और मनोज पटेल को भी चोटें आई हैं। वहीं, टोल प्लाजा के कर्मचारी अंशुमान सिंह और मैनेजर अतुल सिंह भी घायल हुए। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि टोल बूथ पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी